रकमा की बैठक आयोजित
हॉस्टल निर्माण और लाइब्रेरी स्थापना का लिया निर्णय
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राज कर्मचारी अधिकारी एसोसियेशन (रकमा) की ओर से जयपुर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें रकमा प्रदेशाध्यक्ष अतीक अहमद, पूर्व आईएएस एवं रकमा संरक्षण उमरदीन खान, पूर्व रकमा अध्यक्ष जाहिद अली सहित विभिन्न रकमा पदाधिकारीयों ने भाग लिया। बैठक में रकमा के विस्तार और मजबूती के उपाय करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जयपुर में हॉस्टल एवं लाइब्रेरी स्थापना के लिए प्रयास तेज करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में युवा पीढ़ी कों उच्च शिक्षा एवं कैरियर कि ओर ले जाने वाले उपायों पर काम करने की सहमति बनी। उच्च शिक्षा और काम्पटीशन की तैयरी करने वाले युवाओं को जयपुर में उचित निवास एंव महौल दिलाने के लिए प्रयास करने के लिए काम करने पर जोर दिया गया। बैठक में अल्पसंख्यक प्रिसीपलों के शिक्षा विभाग में हुए तबादलों पर भी गौर किया गया। झूंझुनू के पूर्व कलेक्टर उमरदीन ने कहा कि राजनीति में दोनों ही दलों की सोच एक जैसी है। इसलिए समाज कों अपनी लीडरशिप स्वयं ख़डी करनी होंगी। समाज में सियासी एवं सामाजिक जागरूकता लाने के प्रयास करना जरूरी हो गया है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
