SI भर्ती रद्द होने पर सियासी सरगर्मी: बेनीवाल ने नाचकर जताई खुशी
-युवाओं ने कहा- “तानाशाही हारी, बेरोजगारों की जीत”
जयपुर। राजस्थान की चर्चित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। लंबे समय से भर्ती रद्द करने की मांग कर रहे RLP सांसद हनुमान बेनीवाल ने फैसले के बाद समर्थकों के साथ डांस कर खुशी जताई। वहीं, जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं ने भी इसे ऐतिहासिक जीत बताया।

बेनीवाल बोले- मंत्री और अफसर भर्ती बचाने में लगे थे
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी के मंत्री और कई अधिकारी नहीं चाहते थे कि भर्ती रद्द हो। लेकिन युवाओं की लड़ाई रंग लाई।
उन्होंने कहा- “अब कई नेता क्रेडिट लेने के लिए दौड़ेंगे। सबको पता है कौन युवाओं के साथ खड़ा रहा और कौन पीठ दिखाकर भाग गया। अगर कोर्ट का फैसला विपरीत आता तो हम दिल्ली कूच करते।”
बेनीवाल ने यह भी दोहराया कि उनकी लड़ाई भर्ती माफिया के खिलाफ है। यह वीडियो भी देखे :- https://youtu.be/owEdXLf8sCE
युवाओं की जीत का जश्न
जयपुर में शहीद स्मारक पर लंबे समय से धरने पर बैठे युवाओं ने कोर्ट के फैसले पर जश्न मनाया।
युवाओं ने कहा- “आज बहुत खुशी का दिन है। चार साल की मेहनत रंग लाई। आज तानाशाही हारी है और बेरोजगारों की जीत हुई है।”
किरोड़ी बोले- 50% से ज्यादा अभ्यर्थी फर्जी
राज्य के मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने भी कोर्ट के फैसले पर संतोष जताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में उन्होंने भर्ती में धांधली को लेकर आंदोलन किया था।
“सरकार ने सिर्फ 58 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े, लेकिन मेरे पास मौजूद दस्तावेज़ बताते हैं कि 50% से ज्यादा फर्जी उम्मीदवार भर्ती में सिलेक्ट हुए थे। अगर ऐसे लोग सर्विस में आते तो प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ जाती।”
देरी से मिला न्याय

किरोड़ी मीणा ने माना कि फैसले में देरी जरूर हुई, लेकिन इसे प्रदेश के हित में सही कदम बताया। अब भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से कराई जाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
