Loading...

राजस्थान मदरसा बोर्ड सचिव ने ली राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान मदरसा बोर्ड के सचिव चेतन चौहान ने गुरुवार को राज्य के सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग अश्विनी भगत के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी।बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना, आपार आईडी, और यू-डाइस जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय करके मदरसों में मिड डे मील कार्यक्रम के तहत पोषाहार सुनिश्चित करें, ताकि पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पौष्टिक भोजन मिल सके। मदरसा बोर्ड भवन में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ लेखा अधिकारी पवन यादव, विधि अधिकारी अंकित भट्ट, और मदरसा बोर्ड के अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद थे।

Advertisement
  • मदरसा बोर्ड सचिव का जोर: पोषाहार उपलब्ध करवाना

राजस्थान मदरसा बोर्ड के सचिव श्री चेतन चौहान ने सोमवार को मदरसों में पोषाहार की उपलब्धता को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक भी अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग श्री अश्विनी भगत के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी। चौहान ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मदरसों का सत्यापन कर जल्द से जल्द पोषाहार उपलब्ध कराएं, ताकि मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पौष्टिक और संतुलित भोजन प्राप्त हो सके। इस बैठक में वरिष्ठ लेखा अधिकारी पवन यादव, मिड डे मिल के डिप्टी कमिश्नर आशीष व्यास, जयपुर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्धा सहित मदरसा बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और मिड डे मिल कार्यक्रम के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। दोनों बैठकों में मुख्य विषय मदरसों में पोषाहार की उपलब्धता और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई थी, ताकि मदरसा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके और बच्चों को पर्याप्त पोषण मिले।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।