Loading...

नाई की थड़ी वार्ड नंबर 4 में अमृत योजना 2.0 के तहत हो रहे सीवर कार्य में लापरवाही, घटिया निर्माण से जनता परेशान

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। नाई की थड़ी वार्ड नंबर 4 में अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे सीवर लाइन कार्य में गंभीर लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चैंबर निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगहों पर चैंबर के बेस को बनाया ही नहीं गया, जिससे उसकी मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, जहां बेस बनाया भी गया है, वहां सीमेंट-कंक्रीट की बजाय पत्थर भर दिए गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद दानिश के अनुसार कई स्थानों पर चैंबर के लिए आवश्यक रिंग न होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। चैंबर की ऊंचाई को लेकर भी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कुछ स्थानों पर यह सड़क से काफी ऊंचा है, तो कुछ जगहों पर बेहद नीचे, जिससे यातायात में दिक्कतें आ सकती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद दानिश ने बताया कि स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस बारे में कई बार संबंधित निर्माण कंपनी और नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि इस कार्य की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदारों एवं अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।