स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। विद्युत निगम की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों के विरोध में शुक्रवार को आरएलपी प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और लोगों ने शहर के मोरीजा रोड स्थित एक्शन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि पारदर्शिता के अभाव में स्मार्ट मीटर आम जनता को आर्थिक रूप से परेशान कर रहे हैं, आक्रोशित आरएलपी कार्यकर्ताओं और लोगों ने चौमूं चंदवाजी स्टेट हाईवे मार्ग पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया I इससे चौमूं से चंदवाजी जाने वाले मार्ग पर राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करवाया।

रामबाबू गोरा पंचायत समिति सदस्य सोहन सबलानिया, गोविंदगढ़ सरपंच महेंद्र शर्मा, पार्षद महेंद्र कुमावत, विष्णु शर्मा, मोहन निठारवाल, पप्पू बर्रा, बलदेव यादव, लालचंद कुमावत, टिपू खान, सलमान कुरैशी, ओमप्रकाश यादव, इरशाद अली, शाहबाज खान, मोहसिन शाह, सिंबू यादव, अंकुर सोनी, नितेश मीणा, मानसिंह राजपूत सहित कई लोग धरना प्रदर्शन में शामिल हुए I आरएलपी कार्यकर्ताओं ने एक्शन जीएल गुप्ता को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर स्मार्ट मीटर योजना पर रोक लगाने की मांग की है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
