एक गूंज संस्था के पांचवें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
जयपुर(रॉयल पत्रिका)। एक गूंज संस्था के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर 5 जनवरी 2025 को जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिदम शर्मा, राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी अजय सिंह(पीलीभीत), प्रधानाचार्या अर्चना सिंह (बीसलपुर), और कर्नल सुधीर प्रकाश को एक गूंज रोहिलखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया। राजस्थान के जयपुर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजीव नगर जयपुर की वरिष्ठ अध्यापिका को संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया। रजिया सुल्ताना के नवाचारों से प्रभावित होकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है रजिया सुल्ताना बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण करती हैं जो बहुत ही प्रशंसनीय है। एक गूंज संस्था ने भारतवर्ष के उत्कृष्ट 51 शिक्षकों को जगपाल सिंह चौहान स्मृति राष्ट्र गौरव शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बंटी ठाकुर, और इंजी ए के सिंह, डॉ रवि शरण सिंह चौहान, सदस्य महिला आयोग पुष्पा पांडे ने दीप प्रज्वलित शुभारंभ किया। स्थापना दिवस के अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा शिक्षक ही समाज की दिशा और दशा बदलने का कार्य करते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षक का पूरा सम्मान करना चाहिए, स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षकों का जो सम्मान किया गया है वह सराहनीय है। गुरुओं का सम्मान सभी को करना चाहिए। बरेली- रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बताया संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर द्वारा निरंतर 5 साल से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है इसके लिए पूरी संस्था बधाई की पात्र है। स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा प्रत्येक के जीवन में गुरुओं का महत्व होता है इसलिए शिक्षा में भी गुरु का स्थान सबसे ऊपर है इसलिए हम सबको गुरुजनों का पूरा सम्मान करना चाहिए। संस्था अध्यक्ष बंटी ठाकुर द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह प्रशंसा के योग्य है। कपड़ा बैंक की स्थापना कर जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद कर रही है। संस्था द्वारा विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है। सदस्य- महिला आयोग उत्तर प्रदेश पुष्पा पांडे ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही एक गूंज संस्था का लक्ष्य है इस तरह का सम्मान करना भी समाज को जागरूक करने का कार्य होता है। सदस्य-अनुसूचित जाति/ जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश उमेश कठेरिया ने कहा एक गूंज संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद की जा रही है और लगातार 5 वर्ष से समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है इसके लिए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में बिहार, जयपुर राजस्थान, उत्तराखंड, और उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को शाल, मोमेंटो और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे, एससी एसटी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया, डॉ रवि शरण सिंह चौहान, इंजीनियर ए के सिंह, बंटी ठाकुर, डॉ विमल भारद्वाज, पल्लवी शर्मा,विनय कुमार सिंह राठौड़, अजीत सिंह राठौड़,विजय प्रजापति, मुनीश गुप्ता, संजीव अवस्थी, मोहिनी वर्मा, संतोष राज, राजेंद्र सर, रश्मि जोशी, ईशा कलरा, विमलेश सिंह, एमपी सिंह,ज्योति ठाकुर, राकेश चौहान, आशा सिंह, श्वेता सिंह, राजन कुमार, भारतेंदु सिंह, गार्गी चौहान, आलोक सिंह, मनोरमा श्रीवास्तव, राजीव, अभिषेक श्रीवास्तव, अंजू कुमारी, आरती गुप्ता, सरदार कमल जीत सिंह, तुषार शर्मा, पुनीत गंगवार, कार्तिकेय अग्रवाल, देबोजित पाठक, तरुण शर्मा, धर्मेश मिश्रा, गिरिराज सिंह एवं समस्त एक गूंज की टीम कार्यक्रम उपस्थित रहे
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
