Loading...

प्रधानमंत्री मोदी ने  देश को स्वच्छता अभियान जैसा आंदोलन दिया- हामिद मेवाती

टोंक

Follow us

Share

टोंक (रॉयल पत्रिका)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसी क्रम में टोंक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ में बैठक की। बैठक में सेवा पखवाड़ा एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की संगठन में एक कार्यकर्ता से देश के प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा हमें यह सिखाती है कि राष्ट्र प्रथम की भावना, निष्ठा, परिश्रम और सेवाभाव जब एक साथ आते हैं तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। मेवाती ने कहा कि गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, वे अभूतपूर्व हैं। गरीब को पक्का घर, हर घर शौचालय, हर गांव में बिजली और हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने का उनका संकल्प उनकी दूरदर्शिता और सेवाभाव को दर्शाता है। विकसित भारत 2047 का सपना, सेवा पखवाड़े के माध्यम से साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छता अभियान जैसा आंदोलन दिया, जो विश्व में एक मिसाल बन चुका है। स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों की शुद्धता का भी प्रतीक है। मोदी जी ने सामाजिक सरोकार के कार्यों को प्राथमिकता दी, सनातन संस्कृति को मजबूत किया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर काम कर रही है। सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर वृक्षारोपण करेगा। बैठक मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री मोहम्मद विकार खान, मोर्चा जिला अध्यक्ष अब्दुल रशीद, मोर्चा उपाध्यक्ष शादाब खान, रफीक अब्बासी, अब्दुल रज़्ज़ाक़, दानिश खान, हसीन खान,महबूब खान एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी स्मृति में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा  विचार गोष्ठी का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती के नेतृत्व में किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने 1965 के भारत–पाक युद्ध में शहीद अब्दुल हमीद द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस, अद्वितीय रणनीति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चैची, अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम.सादिक खान, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।