खो नागोरियान में स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। खो नागोरियान स्थित करीम नगर विकास समिति की ओर से 28 सितम्बर, रविवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर समिति पदाधिकारियों ने बताया कि करीम नगर, रहीम नगर, गांधी विहार, करीम नगर विस्तार, रवि विहार सहित वार्ड 114 की कई कॉलोनियों में अब तक सीवरेज लाइन नहीं डाली गई है। इसके चलते लोगों को गंदगी और दुर्गंध की समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बैठक में अवैध कबाड़ गोदामों पर कार्रवाई न होना, अधूरी सड़कों का निर्माण, जगह-जगह कचरे के अंबार और सफाई व्यवस्था की कमी जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। समिति ने कचरा उठाने वाली गाड़ियों की अनियमितता और प्रशासनिक उदासीनता पर भी नाराजगी जताई। प्रेस को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष जावेद शेख और सचिव एडवोकेट इंतेखाब आलम ने कहा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य कॉलोनीवासियों की आवाज सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
