पुलिस को अज्ञात मृतक के वारिस की तलाश
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। आदर्शनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार 30 मई को एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को अचेत अवस्था में घाटगेट इलाके मे यादव कचौड़ी वाले के पास, दुकान के आगे चबूतरे पर पड़ा पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके इलाज के उसे लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 60 साल है। वह नंगे बदन था और उसने चैक की लूंगी पहन रखी थी। प्रारंभिक जांच में वह मुस्लिम प्रतीत हो रहा है। शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वह आदर्शनगर थाने के दूरभाष नंबर 0141-2721677 या मोबाइल नंबर 9829033187 पर संपर्क कर सकता है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
