Loading...

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में ₹1010 करोड़ की सिटी गैस परियोजना की रखी आधारशिला, 2.5 लाख घरों को मिलेगा

कोलकाता

Follow us

Share

कोलकाता।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में गुरुवार को सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना की लागत 1010 करोड़ रुपये से अधिक है। इसका उद्देश्य 2.5 लाख से अधिक घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) प्रदान करना है। इससे 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।

सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की रखी आधारशिला, 19 सीएनजी स्टेशनों की होगी स्थापना

Advertisement

इस परियोजना के तहत लगभग 19 सीएनजी स्टेशनों की स्थापना की जाएगी, जिससे वाहनों के लिए संकुचित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल स्वच्छ और सुरक्षित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।

Advertisement

यह परियोजना केवल पाइपलाइन का कार्य नहीं है, बल्कि सरकार की योजनाओं की ‘डोरस्टेप डिलीवरी’ का उदाहरण

उन्होंने कहा कि बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है। आज उसी नींव में एक और मजबूत ईंट जोड़ने का दिन है। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह परियोजना केवल पाइपलाइन का कार्य नहीं है, बल्कि सरकार की योजनाओं की ‘डोरस्टेप डिलीवरी’ का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अलीपुरद्वार की भूमि विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ी है। इस समृद्ध भू-भाग पर इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुभारंभ से क्षेत्र का विकास होगा

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।