Loading...

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर शुभकामनाएं दीं

Jaipur

Follow us

Share

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने देश के वैज्ञानिकों के प्रति गर्व और आभार व्यक्त किया तथा 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद किया। उन्होंने विज्ञान और अनुसंधान के माध्यम से भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

Advertisement

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा;

Advertisement

“राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह हमारे वैज्ञानिकों के प्रति गर्व और कृतज्ञता व्यक्त करने तथा 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद करने का दिन है। वे हमारे राष्ट्र के विकास पथ में, विशेष रूप से आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारी खोज में एक ऐतिहासिक घटना थी।  हमारे लोगों की बदौलत भारत प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं में वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है, चाहे वह अंतरिक्ष हो, एआई हो, डिजिटल नवाचार हो, हरित प्रौद्योगिकी हो या और भी बहुत कुछ। हम विज्ञान और अनुसंधान के माध्यम से भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। आशा है कि प्रौद्योगिकी मानवता का उत्थान करेगी, हमारे राष्ट्र को सुरक्षित करेगी और भविष्य की वृद्धि को गति देगी।”

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।