Loading...

पंचमुखी पुलिया का होगा सौंदर्यकरण 22 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य

सुकेत

Follow us

Share

डॉ. तोहिद

Advertisement

सुकेत/रामगंजमंडी (रॉयल पत्रिका)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर रामगंजमंडी नगर पालिका क्षेत्र में किए जा रहे चौराहों के सौंदर्यकरण के क्रम में मंगलवार से पंचमुखी पुलिया के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू हुआ। उपखंड क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली पंचमुखी पुलिया अब जल्द ही एक नया रूप लेने जा रही है। करीब 22 लाख रुपये की लागत से इसका सौंदर्यकरण किया जाएगा। पुलिया के माध्यम से आसपास के 25 गांवों और नगरपालिका क्षेत्र के 7 वार्डों का आपसी संपर्क होता है। विशेषकर मध्यप्रदेश की ओर ये मार्ग जोड़ता है इस लिहाज से यहां एक यात्री प्रतीक्षालय का भी निर्माण किया जाएगा। यानी इस पुलिया के जरिए करीब 10 हजार लोगों का जनजीवन बारिश के दिनों में प्रभावित होता है ऐसे में इसका विकास न केवल सौंदर्य की दृष्टि से, बल्कि सुविधाओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। विकास कार्यों के तहत पुलिया के दोनों छोर पर हाई मास्क लाइट्स लगाई जाएंगी जिससे रात में भी आवागमन सुरक्षित और सहज रहेगा। साथ ही पुलिया के आस-पास वृक्षारोपण किया जाएगा ताकि क्षेत्र की हरियाली बढ़े और पर्यावरण को भी लाभ मिले। सबसे अहम बात यह है कि पुलिया के पास बहने वाले नाले की दिशा में पक्की दीवार बनाई जाएगी जिससे गंदगी और ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलेगी। इससे नाले का पानी पुलिया के आसपास नहीं फैलेगा और रास्ता हमेशा साफ-सुथरा रहेगा। साथ ही पुलिया पर 12 फुट चौड़ी एक नई पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा जिससे बरसात के दिनों में पानी का बहाव सुचारु रूप से हो सके और किसी भी प्रकार की अवरुद्धता न आए। यह नई संरचना ओवरफ्लो की समस्या को स्थायी समाधान प्रदान करेगी। यहां फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा जिससे ट्रैफिक दबाव को कम किया जा सके और आवागमन तेज़ और सुरक्षित हो। पुलिया के मारुति नगर वाले छोर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा न केवल क्षेत्र की शोभा बढ़ाएगी बल्कि जनमानस को उनके आदशों की भी याद दिलाती रहेगी। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल ने पंचमुखी पुलिया पहुंचकर चल रहे कार्यों को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला, नगर महामंत्री विशाल जैन, उमेश माहेश्वरी, पार्षद रामेश्वर अहीर, दिलीप पाटीदार, महेश नामदेव, दौलत यादव, संदीप चंद्रावत, निखिल सुमन, राजकुमार धाकड़, विजय मीणा, जयदीप सिंह शक्तावत, कमलेश पाटीदार, हरीनिवास राठौर, प्रमोद पोरवाल, विजय प्रजापति आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको बता दें कि हाल ही में बरसों से अस्त व्यस्त रेलवे स्टेशन चौराहे का शानदार सौंदर्यकरण भी पालिकाध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल द्वारा करवाया गया।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।