Loading...

राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2025 समारोह: 71 हस्तियों को मिला सम्मान, अजीत और शेखर कपूर को पद्म भूषण

Jaipur

Follow us

Share

  • पंकज उधास को मरणोपरांत सम्मान, पुरस्कार पत्नी फरीदा ने ग्रहण किया

नई दिल्ली:राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित पद्म पुरस्कार 2025 की पहली सेरेमनी में 71 विशिष्ट व्यक्तियों को देश के तीसरे, चौथे और पाँचवें सर्वोच्च नागरिक सम्मानों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री – से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक कार्य, साहित्य, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा। इस साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी। कुल 139 नामों में से 13 को मरणोपरांत सम्मान दिया गया है, जिनमें ग़ज़ल गायक पंकज उधास, लेखक एम.टी. वासुदेवन नायर और जापान के उद्योगपति ओसामु सुजुकी शामिल हैं।

Advertisement

पद्म विभूषण से सम्मानित 4 विभूतियां:

  1. एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) – साहित्य (केरल)
  2. डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी – चिकित्सा (आंध्र प्रदेश)
  3. डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम – कला-संगीत (तमिलनाडु)
  4. ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) – व्यापार (जापान)

पद्म भूषण से सम्मानित 10 प्रमुख नाम:

  • अभिनेता अजीत कुमार और निर्देशक शेखर कपूर को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए
  • पंकज उधास को (मरणोपरांत) संगीत क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए
  • सुशील मोदी (मरणोपरांत), नंदमुरी बालकृष्ण, विनोद धाम, डॉ. जोस चाको, एस. अजित कुमार, पंकज आर. पटेल, डॉ. सूर्या प्रकाश सहित अन्य को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

113 व्यक्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान:

इस सूची में डॉक्टर, शिक्षक, कलाकार, साहित्यकार, वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।राजस्थान से शायर शीन काफ़ निज़ाम और बेगम बतूल को यह सम्मान मिला है।उत्तर प्रदेश से हृदय नारायण दीक्षित, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ सहित कई अन्य नाम शामिल हैं।इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन (क्रिकेट), पवन गोयनका, प्रो. भरत गुप्त, प्रो. नितिन नोहरिया (USA), स्टीफन नैप (USA) जैसे कई विदेशी और प्रवासी भारतीयों को भी पद्म श्री से नवाजा गया।

Advertisement

महिलाओं और विदेशी नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी:

  • इस बार के पुरस्कार विजेताओं में 23 महिलाएं शामिल हैं।
  • साथ ही, 10 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोगों को भी सम्मानित किया गया है, जो भारत के प्रति जुड़ाव और वैश्विक स्तर पर योगदान का प्रतीक है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।