Loading...

आपणो सांगानेर, आपणो विधायक और आपणो ही मुख्यमंत्री फिर भला रंगीलो सांगानेर बनने में कैसी देरी

Jaipur

Follow us

Share

?मोहम्मद सादिक हिन्दुस्तानी

जयपुर/सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सांगा बाबा की धरती, सांगानेर एक ऐतिहासिक जयपुर का उपनगर है। सबसे ज्यादा राजस्व देने में, सरकारी खजाना भरने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। इसके चारों दिशाओं में स्थित चार दरवाजे अपने आदिकाल को दर्शाते थे। जयपुर गेट, मालपुरा गेट, चाकसू गेट और दौसा गेट, सांगानेर की सुंदरता में चार चांद लगाते थे। सन् 80-81 की बाढ़ में दौसा गेट धराशाई हो गया था। वर्तमान के तीन (गेट) दरवाजे अपनी पहचान को तरसने लगे थे। सांगानेर के विधायक एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पैनी नजर ने तीनों गेटों का जीर्णोद्धार के पश्चात रंग रोगन कराकर एक खूबसूरत पहल की है जो कुछ लोगों को पसंद आई, क्योंकि अभी सांगानेर की जटिल समस्याएं ज्यों कि त्यों मुंह फाड़े खड़ी हुई हैं। सांगानेर की जनता 25 वर्षों से भाजपा के शासनकाल को भूल कर आगे बढ़ना चाहती है। जिसके शासन में कोई विकास कार्य नहीं हुए। यह सांगानेर का सौभाग्य है कि पहली बार यहाँ से विधायक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुआ है।

Advertisement
एडवोकेट पुरुषोत्तम नागर
एडवोकेट पुरुषोत्तम नागर

 जिससे सांगानेर की जनता में भारी उमंग पैदा हो गई है। हमारे संवाददाता की सांगानेर के समाजसेवी एडवोकेट पुरुषोत्तम नागर से मुलाकात हुई, जो लगातार सांगानेर की समस्याओं को उठाते आ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री के संज्ञान में नहीं आ रही है।

Advertisement

निम्न समस्याओं से घिरा है सांगानेर:

संपूर्ण सांगानेर की सीवरेज लाइन जर्जर हो चुकी है। जिसके कारण गली मोहल्ले में सीवरेज का गंदा पानी फैलता हुआ नजर आ जाएगा। अभी तक सांगानेर की बहुत सी कॉलोनियां बीसलपुर पानी से मेहरूम हैं। जल ही जीवन है के तहत जोड़ना अति आवश्यक है। सांगानेर वासियों को एक बड़े उद्यान (पार्क) की अति आवश्यक है। जो सांगा सेतु के पास सैटेलाइट अस्पताल भवन निर्माण हेतु चिन्हित स्थान पर बन सकता है। लेकिन नगर निगम प्रशासन की उदासीनता के कारण भू-माफिया के द्वारा धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहे हैं। नगर निगम प्रशासन की मिली भगत से निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिनका रुकना अति आवश्यक है। वर्तमान सैटेलाइट अस्पताल एवं पोस्ट ऑफिस के पास सब्जी मंडी को दूसरी जगह शिफ्ट करनी चाहिए। जिससे आवागमन का रास्ता साफ हो एवं अस्पताल क्षेत्र को गंदगी एवं प्रदूषण से बचाया जाए। मुख्य बाजार में डिवाइडर पर विद्युत पोल लगाए जाएं, वर्तमान में रोड के दोनों ओर रोड लाइट के पोल लगे हुए हैं। जो आवागमन में बाधक सिद्ध हो रहे हैं। मुख्य बाजार में फुटपाथ हटाकर भूमिगत L शेप नाली बनाई जाए एवं पानी को स्टोरेज किया जाए। इससे वाटर लेवल में भी इजाफा होगा तथा  सड़क की चौड़ाई भी चार-पांच फीट बढ़ जाएगी। वर्तमान में मुख्य बाजार में जाम लगा रहना आम हो गया है। इस समस्या को हल करने के लिए भूमिगत वाहन पार्किंग स्थल वर्तमान घनश्याम बगरेट स्टेडियम में बनाया जा सकता है । रोज-रोज के जाम से निजात पाना अति आवश्यक है। पर्यटन की दृष्टि से बनने वाला कॉरिडोर सांगा बाबा सर्किल का सौंदर्यीकरण करते हुए संघी जी जैन मंदिर सांगा बाबा मंदिर त्रिपोलिया बालाजी मंदिर तथा नामदेव चौक स्थित सात मंदिरों को लेते हुए गयासुद्दीन बाबा की दरगाह से होते हुए वीरों के मोहल्ले में चौथ माता मंदिर का जीर्णोद्धार कर वापस सांगा बाबा सर्किल पर समापन हो। जो 16 दुकानें फर्जी नाम से बन रही हैं। उनमें संशोधन कर 25 साल से कब्जाधारी गरीब आठ थड़ी वालों को मिलना चाहिए। प्रस्तावित जिला अस्पताल 300 बेड का सर्व सुविधा से लैस खुली जेल में बनना प्रस्तावित है, का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र होना चाहिए। वर्तमान में पंचायत समिति कार्यालय तहसील कार्यालय कृषि कार्यालय को रामसिंहपुरा में न्यायालय परिसर के आस-पास भूमि आवंटित कर मिनी सचिवालय का निर्माण अतिशीघ्र करवाना चाहिए। मालपुरा गेट से हलवाई बाजार तक अथवा सांगा बाबा सर्कल से तहसील कार्यालय के आगे तिराहे तक आदर्श बाजार विकसित किए जाने पर विचार करना चाहिए। विद्युत खंभों पर अथवा टेलीफोन के खंभों पर केवल कंपनियों ने तारों का जंजाल फैला दिया है। जो शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं और सुरक्षा के लिए भी खतरा है। इन्हें शीघ्र हटाया जाए। विद्युत लाइने अंडरग्राउंड हो तथा रास्ते में लगे उनके डीपी बॉक्स सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है, खुले हुए हैं। इन्हें आम रास्ते से शीघ्र हटाना अति आवश्यक है। प्रस्तावित प्रिंटिंग जॉन को हैंडीक्राफ्ट जोन में बदला जाए। इस जोन में हाथ कागज, रंगाई, छपाई तथा अन्य उद्योगों को शामिल कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। प्रस्तावित हल्दी घाटी टोंक रोड को मुहाना मोड़ जंक्शन तक शीघ्र निर्माण कराया जाए जो डिग्गी मालपुरा रोड में कनेक्ट हो प्रस्तावित वैलिटेड  रोड थाने से चोडलिया पेट्रोल पंप तथा मुहाना मोड़ तक का निर्माण अति शीघ्र होना चाहिए।  सांगानेर के गली, मोहल्ले,  सेक्टर में सीसी रोड का निर्माण कर गलियों को पक्का किया जाए। जहां सड़क बननी चाहिए वहां सड़क का निर्माण अति शीघ्र कराया जावे। यह सब कार्य संभव है, हो सकते हैं, यदि जनप्रतिनिधियों और उनके प्रतिनिधियों में इच्छा शक्ति प्रबल हो तो। यह मानकर कि ईश्वर ने हमें स्वर्ण अवसर के रूप में हमारे विधायक को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया है। सांगानेर के विकास में हम सबको यथासंभव प्रयास करना चाहिए। क्योंकि समय बड़ा बलवान है, अफसर आते हैं और जाते हैं मौके का फायदा नहीं उठाया तो सिर्फ पछताने के अलावा शेष कुछ नहीं रहता। यह हमारा दायित्व है कि हम अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि का कर्ज अदा करने के लिए अपने प्रभाव का अपनी शक्तियों का उपयोग कर सांगानेर को विकसित आदर्श उपनगर बनाने में जी जान न्यौछावर कर सांगानेर का ऋण उतार कर अपने कर्तव्य का पालन करें। जिसको सांगानेर के इतिहास में जनता हमेशा याद रखेगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।