Loading...

ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड की इज्तेमाई गोठ का आयोजन

Follow us

Share

  • वक्फ संपत्तियों की हिफ़ाज़त और समाज सेवा का संकल्प

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के तत्वाधान में राजधानी जयपुर के कर्बला में रविवार 8 फरवरी को एक इज्तेमाई गोठ का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता अब्दुल रईस, एडवोकेट मुजाहिद अख्तर और जफर मिर्जा ने की, और मुख्य अतिथि के रूप में बोर्ड के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीस अहमद कुरैशी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बोर्ड के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिले और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, साथ ही जयपुर शहर की प्रमुख हस्तियों और समाज के मोअज्जिज लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए बोर्ड के विचारों और उद्देश्यों को समाज के समक्ष रखा गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और उनके संरक्षण को सुनिश्चित करना था, और वक्फ संपत्तियों के गलत उपयोग (खुर्दबुर्द) को रोकने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रगति के लिए भी अहम कदम उठाने की बात की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में बोर्ड के सदस्य मुईनुद्दीन नारू, माजिद पठान, मेहराजुद्दीन कुरैशी, जुनेद अख्तर और आसिफ़ का योगदान महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम का समापन प्रदेश प्रवक्ता शाहनवाज लाला ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया, और मंच संचालन भी उन्होंने ही किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।