Loading...

एक राष्ट्र, एक चुनाव: डिजिटल समर्थन अभियान का लोकार्पण, जनभावना से जुड़ने की पहल

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर। बीजेपी का “एक राष्ट्र, एक चुनाव” अभियान के तहत बीजेपी मुख्यालय में “डिजिटल समर्थन” लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की अगुवाई में कमेटी बनी है। पहले भी चुनाव एक साथ होते थे। लेकिन एक समय ऐसा आया जब ये परिपाटी टूटी। इंदिरा गांधी के समय ऐसा हुआ। प्रांतों में सरकारें बर्खास्त होने लगीं। अयोध्या में ढांचे के ध्वस्त होने के बाद भी राज्य सरकार बर्खास्त की गई। ये सब ऐसे ही चलने लगा। अलग-अलग चुनाव होने लगे। फिर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग होने लगा। यह सिर्फ बीजेपी का कार्यक्रम नहीं है। बीजेपी ऐसा सोचती है कि चुनाव एक साथ होने चाहिए। नागरिक भी ऐसा ही सोचते हैं। हम जन भावना के साथ हैं। बार-बार चुनाव होने से आचार संहिता लगती है जिससे विकास प्रभावित होता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।