ईद के मौके पर पार्षद सौहेल रईस मंसूरी ने कर्मचारियों को घर बुलाकर खिलाई खीर और बांटी ईदी
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। ईद-उल-फितर के मौके पर जहाँ लोग अपने घरों में त्योहार की खुशियाँ मना रहे थे, वहीं जयपुर नगर निगम हेरिटेज के वार्ड 76 से पार्षद सौहेल रईस मंसूरी ने इस दिन को एक मिसाल में तब्दील कर दिया। पार्षद मंसूरी ने वार्ड के समस्त सफाई कर्मचारियों और सीवरकर्मियों को अपने घर आमंत्रित कर उनका तहेदिल से सम्मान किया। पार्षद मंसूरी ने बताया कि यह परंपरा वह पिछले चार-पाँच सालों से निभा रहे हैं। कार्यक्रम में करीब 35 से 40 कर्मचारी शामिल हुए, जिन्हें ईद की खास मिठाई खीर और सिवैयाँ परोसी गई और बतौर सम्मान नगद ईदी भी भेंट की गई। सफाईकर्मियों और सीवर कर्मचारियों ने इस मौके पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि, “आज तक किसी पार्षद ने ऐसा सम्मान नहीं दिया। मिठाई और उपहार तो ऑफिस से भी मिलते हैं, लेकिन इस तरह घर बुलाकर सम्मान देना, ये एक अनोखी बात है।” इस दौरान वार्ड एसआई सुरेश कुमार टुन्डलायत, जमादार नरेश यादव, राजेश चणालिया, सुनिल डाबोडिया, विशाल नकवाल, राजू हाडाला, महेश थामेतिया और सुलेमान अब्बासी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। सौहेल रईस मंसूरी ने बताया कि इस आयोजन का मकसद केवल मिठाई बाँटना नहीं, बल्कि उन लोगों का शुक्रिया अदा करना है जो रोज़ाना वार्ड की सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
