कालाडेरा नगर पालिका बनने पर ग्रामवासियों ने 151 फीट लंबा साफा पहनाकर किया रामलाल शर्मा का स्वागत
- ग्रामवासी बड़ी संख्या में कालाडेरा से पैदल पहुंचकर डीजे पर नाचते गाते हुए पहुँचे बीजेपी दफ्तर
- पूर्व विधायक को माला और गुलाल लगाकर जताया आभार
एहसान पठान
चौमूँ (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत कालाडेरा को नगर पालिका क्रमोन्नत होने पर ग्रामवासियों ने डीजे के साथ कालाडेरा से पैदल चलकर और हाथों में 151 फीट का साफा लेकर रावण गेट भाजपा कार्यालय पहुंचे और ग्रामवासियों द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का ज़ोरदार स्वागत किया गया। ग्रामवासियों द्वारा पटाखे फोड़े गए और रामलाल शर्मा को 51 किलो की माला पहनाकर और गुलाल लगाकर आभार जताया गया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और चौमूँ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालाडेरा को नगर पालिका में क्रमोन्नत करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर सरपंच अशोक शर्मा, गोविंदगढ़ पंचायत समिति सदस्य एवं कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गोगोरिया, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, पूर्व सरपंच रामगोपाल मीणा, भाजपा सदस्य भगवान सहाय यादव , पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमान खोज, शक्ति केंद्र प्रभारी सोहन लाल कुमावत, छीगनलाल कुमावत, मुकेश चोपड़ा, अर्जुन ममोडिया, मोहन लाल खोज, कालूराम उज्जैनिया, बबलू उज्जैनिया, रणजीत, ओम प्रकाश दुसाद, नंदलाल कुमावत, मुकेश पंचोली, श्रीराम यादव, सीताराम यादव, हरनाथ बागड़ा, मुकेश पतालिया सहित सैंकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
