Loading...

छात्रसंघ चुनाव की मांग लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान में तीन वर्षों से स्थगित छात्रसंघ चुनावों को बहाल करने की मांग को लेकर NSUI ने जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। NSUI के कार्यकर्ता शहीद स्मारक (MI Road) पर इकट्ठे हुए और मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च निकालने का प्रयास किया, जिसे रोकने में पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, कांग्रेस महासचिव इमरान कुरैशी आदि भी प्रदर्शन में शामिल थे, जिन्हें भी वॉटर स्प्रे झेलना पड़ा। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ग्रामीण विकास ठप है और चुनाव रद्द कराने की सलाह किसी के दबाव में की जा रही है। प्रदर्शन स्थल पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की और झड़पें भी हुईं, लेकिन कोई गंभीर स्थिति नहीं बनी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।