Loading...

सांचौर में बारिश से एनएच 68 बदहाल, एलिवेटेड पुल की सर्विस रोड़ नहीं बनने से वाहन चालाक परेशान

सांचौर

Follow us

Share

व्यापारीयों ने कई बार ज्ञापन दिया मगर कोई कार्रवाई नहीं

सांचौर (रॉयल पत्रिका)। सांचौर शहर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 68 इन दिनों आसुबहा रहा है काई भी सुध लेने वाला नहीं बदहाल हाइवे गढ्ढ़ो से घिरा हुआ है। गढ्ढ़ो के कारण कई हादसे हो चुके है लेकिन प्रशासन बेखबर निर्माणधीन ऐलिवेटेड पुल के दोनों ओर सर्विस रोड़ पर पक्की सड़क का निर्माण अब तक नहीं हुआ है, बारिश के चलते यह रास्ता बड़े-बड़े गढ्दो में तब्दील हो चुका है, जिससे वाहनों का गुजरना बेहद ही मुश्किल हो चुका है। कई बार दिन में जाम लगा रहता है लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर को पार करने में करीब 3 किलोमीटर ऐलिवेटेड सर्विस लाइन को पार करने में आधे घण्टे से अधिक का समय लग जाता है। इस जाम में आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस व फायरब्रिगेड फंस जाती है वहीं स्कुली बच्चों को लेकर जाने वाली बसे भी घण्टों जाम में फसी रहती है। स्थानीय व्यापारीयों ने कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौपकर समस्या बताई लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, और न ही निर्माण कम्पनी इस और ध्यान देकर समस्या का हल निकाल रही है। बारिश से टूटा नेशनल हाइवे जगह-जगह गढ्ढ़ो ने वाहन चालको की समस्याएं बढ़ा रखी है कई बार गढ्ढे के बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार वाहन चालक हो जाता है। कमालपुरा, कारोला, धमाणा और डेडवा सरहद में तो हाइवे बदहाल हो चुका है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे है। लोगों का कहना है कि हाइवे भी गांरटी पीरियड में है, इसके बावजूद संबंधित कम्पनी केवल औपचारिक पेचवर्क कर अपना पल्ला झाड़ रही है। विभागीय नियमों की खुल्ली धज्जिया उड़ रही है, लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है। वाहन चालाक एवं व्यापारियों व शहर वासियों ने प्रशासन और विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत व सर्विस रोड़ निर्माण की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।