अहीर जन जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ
चौमूं (रॉयल पत्रिका)। अहीर जन जागृति फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में व यादव महासभा के संरक्षण बालूराम यादव के तत्वावधान में नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम से पहले श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा पर दीप प्रचलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव समाज के संरक्षण बालूराम यादव ने कहा कि यादव समाज के सभी वरिष्ठ जनों, बुजुर्ग जन, युवा पीढ़ी जन सभी ने एकजुट होकर एक जाजम के नीचे बैठने का संकल्प लिया जिससे यादव समाज की ऊपर तक आवाज पहुंच सके। इस कार्यक्रम में विश्व परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव यादव ने भी कहा की यादव समाज को छोटे बड़े गरीब सभी को एक साथ लेकर समाज में एक साथ बैठने का कार्य करें जिसे सभी में एकता बनी रहे जिससे यादव समाज आगे बढ़ सके। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान हरसहाय यादव नवी संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज के अलग-अलग गुट ने बनाकर सभी समाज के गुट एक साथ एक एक जाजम पर बैठने का कार्य करें। डॉ. रामनारायण यादव ने भी कहा यादव समाज एक एकजुट नहीं होने से हमारा रेजीमेंट हख ऊपर तक पहुंचने के बावजूद भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है अगर आप यादव समाज में एकजुट हो तो ऊपर तक क्या केंद्र तक अपनी आवाज पहुंच सकती है। इस कार्यक्रम के दौरान आए हुए सभी अतिथियों रिटायर, आर्मी पुलिस प्रशासन, आईएएस, आरएएस, में चयनित होने वाले सभी यादव समाज के प्रशासनिक अधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों का भी मौके पर सपा मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। डॉक्टर मंजू यादव ने बताया कि नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें यादव समाज के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणो से यादव समाजजनों एवं विभिन्न प्रबुद्धजनों ने भाग लिया ।कार्यक्रम के दौरान यादव समाज को संगठित रखने एवं समाज को आगे बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में डॉक्टर डॉक्टर ओपी यादव, राम किशोर यादव, भारत यादव, मंज़ू यादव, राम नारायण यादव, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉक्टर मोहन लाल यादव, युवा नेता छुट्टन यादव, भगवान सहाय यादव वरिष्ठ पत्रकार, उदयपुरिया मालीराम चोरिया, जालिम सिंह का बास महिपाल खातों दिया, रिटायर बैंक मैनेजर मालीराम घलडवाल, सैकड़ो यादव समाज के जनप्रतिनिधि बाहर से क्षेत्रवासी ग्रामवासी आए हुए सभी यादव समाज के लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर यादव समाज संरक्षण ने भामाशाहों का भी सम्मान साफ़ा व माला पहनकर सम्मान किया। यह कार्यक्रम यादव महासभा का स्नेह मिलन समारोह सनराइज़ रिसोर्ट बिलोंची में आयोजित हुआ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
