Loading...

नांगल- गोविंद व सिरसा नांगल में बच्चों का वजन व लंबाई की जांच की

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। कलेक्टर जयपुर के आदेशानुसर बाल विकास परियोजना अधिकारी गोविंदगढ़ मनोरमा शर्मा  के सानिध्य में लड़ेश्वर किट  का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय बगड़ी में संचलित आंगनबाडी केंद्र नांगल गोविंद पंचायत के परिक्षेत्र सिरसा, नांगल गोविंद,  मालियों की ढाणी, बागड़ी, जादू वाली ढाणी,  रणजीत पुरा, मनावाली, हरसोलाई केंद्र में आने वाले जीरो से छह वर्ष तक के कुपोषित अति कुपोषित बच्चों को वितरण किए। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक विद्या शर्मा ने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का वजन व लंबाई की जांच की जाती है, उसमें जो बच्चा कुपोषित अति कुपोषित की श्रेणी में आता है  उनका वजन साप्ताहिक लिया जाता है और उनको आंगनबाड़ी के द्वारा पोषाहार एवं हर महीने भामाशाह द्वारा लड़ेश्वर किट पिछले दो माह से दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उर्मिला शर्मा, निर्मला शर्मा,  फूली देवी, रामादेवी,  चंद्राकर, गोविंद कंवर एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।