Loading...

भारतीय सेना के सम्मान में मुस्लिम समाज के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालातों के बीच जयपुर के भट्टाबस्ती इलाके में मुस्लिम समाज ने देश के सैनिकों के सम्मान और मनोबल बढ़ाने के लिए एक अनोखी मिसाल पेश की। भट्टाबस्ती से कांवटिया सर्किल तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा था और देशभक्ति के गीतों की गूंज से माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।रैली के कांवटिया सर्किल पहुंचने पर रामनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय राजपुरोहित और उनके साथियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सभी धर्मों के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए एक स्वर में कहा कि देश की रक्षा के लिए सभी भारतीय एकजुट हैं और किसी भी दुश्मन का डटकर मुकाबला करेंगे। तिरंगा यात्रा के संयोजक पप्पू कूरैशी और सह-संयोजक युनुस चौपदार ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देकर भारत में अशांति फैला रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार सेना को खुली छूट दे ताकि इस समस्या का जड़ से समाधान हो सके। पप्पू कूरैशी ने कहा कि देश की जनता सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर बलिदान के लिए तैयार है।युनुस चौपदार ने कहा कि कुछ देश पाकिस्तान के समर्थन में भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारत को किसी के दबाव में आए बिना आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर पार्षद अहसान कुरैशी, पार्षद जाहिद निर्वाण, कारी मोहम्मद इश्हाक, शाहरुख कुरैशी, आसिफ कुरैशी और अकरम खान कायमखानी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।