Loading...

मुबारक खान राजड़ को सांचौर मुस्लिम समाज का अध्यक्ष चुना गया

सांचौर

Follow us

Share

सांचौर (रॉयल पत्रिका)। दस्तगीर मुस्लिम मुसाफिरखाना न्यू बस स्टैंड के सामने आम मुस्लिम समाज की पूर्व प्रधान डॉक्टर शमशेर अली सैयद कमलापुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आम मुस्लिम समाज  ने भारी संख्या में बैठक में उपस्थित होकर समाज की एकता और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसको लेकर सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित मुबारक खान राजड को मुस्लिम समाज का अध्यक्ष चुना गया। शिक्षा के क्षेत्र में पिछडे मुस्लिम वर्ग को ज्यादा से ज्यादा बच्चों में शिक्षा को लेकर चर्चा की गई। पूर्व प्रधान डॉक्टर शमशेर अली सैयद ने समाज में आपसी एकता और शिक्षा के प्रसार पर बल देने की अपील की है, नव निर्वाचित अध्यक्ष मुबारक खान राजड ने कहा है कि वह समाज की बेहतरीन शिक्षा और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस मौके पर ठाकुर समीम खान लाछड़ी, एडवोकेट इब्राहिम शाह, नाजिमें आला नबी बख्श पीर की जाल, एडवोकेट हनीफ खान, सरपंच तालिब खान, जलील खान हिंगोरजा, उप प्रधान गनी खान, अशरफ भाई बेहलिम, हाजी बरकत भाई बेहलिम, मौलाना हासम साहब, ठाकर रहीम खान, अध्यक्ष इकबाल खान दहिया दस्तगीर मुस्लिम मुसाफिरखाना, सरवरी युवा संगठन जिलाध्यक्ष महबूब शाह, जाकिर हुसैन ब्लॉक अध्यक्ष, रोशन खान समेजा, पटेल मोहम्मद शाह, ऊका खान सचिव दरगाह कमेटी पीर की जाल, उर्स खान पावठा, इमाम बक्स राजड, पार्षद प्रतिनिधि सलीम खान दहिया, हमीद खान भलाइयां, मंजूर शाह, कुर्बान अली समेजा होटल, नजीर शाह, नसीब शाह, बाबू खान मुस्लिम मुसाफिरखाना, हाजी खान सहित कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।