300 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- ताजुल फाउंडेशन के पुरस्कार वितरण समारोह एवं काउंसलिंग सेमिनार में जुटे विशिष्टजन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। ताजुल फाउंडेशन द्वारा रविवार 29 जून को गोनेर रोड स्थित होटल ताहा के पास एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह एवं कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार 2024-25 का आयोजन किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं के विभिन्न बोर्डों से 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोहेल खान नागोरी (ताजुल फाउंडेशन) और उनके पिता सिराज खान नागोरी (होटल ताहा) के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर मंच पर प्रमुख अतिथियों के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान, सदर रईस मौलाना, हाफ़िज शरीफ़ खान, होटल फेडरेशन के अध्यक्ष एच. हुसैन, कैप्टन मिर्जा एम. बैग, सुखपाल बसवाल, एडवोकेट जुबैर, यामीन खान एवं सईद खान ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। सभी अतिथियों ने एक आवाज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आगाज़ एनजीओ के फाउंडर मोहम्मद शहजाद ने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग के जरिये उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल विकल्पों की जानकारी दी। हमीद मेवाती ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने सहयोग का आश्वासन देते हुए ताजुल फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। रूबी खान ने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा और उनके आत्मविश्वास की बात करते हुए कहा, यही छात्राएं देश का सशक्त भविष्य हैं। कार्यक्रम का संचालन शाहनवाज लाला द्वारा किया गया। समापन पर सोहेल खान नागोरी ने बताया कि ताजुल फाउंडेशन हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है, ताकि छात्र-छात्राओं को न केवल उनकी मेहनत का सम्मान मिले, बल्कि वे अपने करियर को लेकर जागरूक और प्रेरित भी हो सकें।
इस दौरान ताजुल फाउंडेशन की और से शाहनवाज लाला, जफर पठान, इकराम खान, महेश चन्द शर्मा, इरफान खाननदीम खान, आसिफ खान, शाहरूख खान, उमर फारूक, यासिद खान, सालिक खान, शाबिर खान, शाकिर खान, मोहसिन खान, असरार खान, फैजान खान, वईद खान, रहीस खान, जासिर पठान एवं ताहा खान ने कार्यकम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
