मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान द्वारा 29 वां होली स्नेह मिलन एवं ईद मिलन जलसा आयोजित
शब्बीर हुसैन

बांरा, (रॉयल पत्रिका)। मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में 29वां होली स्नेह मिलन समारोह एवं ईद मिलन जलसा का आयोजन रविवार 6 अप्रैल को शहर के निजी रेस्टोरेंट मे सम्पन्न हुआ। प्रोग्राम कन्वीनर कन्हैया लाल चित्तौडा व शैलेन्द्र गोयल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कैलाश शर्मा, नगर पालिका अन्ता के चेयरमेन रामेश्वर खण्डेलवाल, मदरसा अंजुमन कमेटी के सदर माजिद सलीम, अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग, पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन, वक्फ कमेटी चेयरमैन इरफान अंसारी, राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (राकमा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अशफाक खान एन टी पी सी, अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष कमलेश दूबे एडवोकेट, जिला हज कमेटी के चेयरमेन हाजी लियाकत अली मेव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री ब्रह्रमानन्द शर्मा, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष शाहिद कूंडी, भगवती टेहल्यानी रहे। सभी अतिथियों का संस्थान अध्यक्ष शेख बहादुर अली, प्रहलाद गालव, ललित गुर्जर पार्षद, नफीसा अली बोहरा, भंवरलाल पोरवाल, धीरज हल्दिया, फरीदा शेख, आरजू लईक अंसारी, अब्दुल वहीद मुन्ना मास्टर ने फूल माला से स्वागत किया। समारोह की शुरुआत हिंदू मुस्लिम एकता की परम्परा को निभाते हुए सरस्वती पूजा के साथ तिलावत ए कुरआन के आगाज के साथ की गई।

समारोह में अतिथियों के साथ प्रोफेसर डॉ शमशाद अहमद, प्रोफेसर मेवा राम, अंग्रेजी लेक्चरर रुस्तम अली खान, मास्टर कैसरी लाल सोन, मास्टर अनवर खान, जूडो कराटे स्पेशलिस्ट पुलिस कांस्टेबल तनवीर खान, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राकेश सेठी, भाजपा की श्वेता अदलक्खा, एन.जी.ओ की संस्थापिका आस्था, हाडौती ब्लड डोनर सोसायटी के महबूब अली खान, मशहूर शायर रईस फैजी व अन्य महमानों ने कहा कि ऐसे आयोजन से हिंदू – मुस्लिम समुदाय में कौमी एकता भाईचारे की भावना मजबूत होती हैं। होली ओर ईद मिलन समारोह एक साथ मना कर सबको एक मंच पर बिठाकर एकता का संदेश दिया है वो सराहनीय कदम है समारोह में असगर अली बोहरा, प्रमोद पांडे आर. टी. ओ, कपिल पोरवाल, अंशुल व्यास, अंजू पंकज, शाहिद इकबाल भाटी, लईक अहमद अंसारी, अब्दुल कय्युम, अमीनुद्दीन एडवोकेट, हेमलता सोन, अनीता सेठी, शरीफ रंगरेज पार्षद, परवेज खान पार्षद, ललित गुर्जर पार्षद, पूर्व पार्षद नियाज मोहम्मद, अशफाक मयूर, इकबाल नेता, रईस हाशमी एडवोकेट, जाकिर खिलजी, महीला परामर्श केन्द्र की शैर बानो एडवोकेट, राजकुमार खींची, रामचन्द्र झाम्ब, डॉक्टर सिद्दीक अंसारी, रईस खान, मोहम्मद सोहराब, अल्फिया खान, सायरा कुरैशी मोजूद रहे। संचालन शेख बहादुर अली, कन्हैया चित्तौडा, जाकिर मंसूरी और हाजी लियाकत अली मेव ने किया। धन्यवाद नफीसा अली बोहरा ने किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
