Loading...

ई रिक्शा गैरेज में भीषण आग से मचा हड़कंप!

जयपुर

Follow us

Share

-ईदगाह पुलिया नंबर 2 पर लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। के ईदगाह पुलिया नंबर 2 के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ई-रिक्शा गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। आग गैरेज में मौजूद चार्जिंग स्टेशन से फैली, जिससे इलाके में धुआं और दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गलता गेट थाना पुलिस और दमकल की टीम ने तेजी से राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते गैरेज में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।