Loading...

मंसूरी तेली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

Jaipur

Follow us

Share

41 जोड़ों ने निकाह कबूल किया

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजधानी के आमेर स्थित कुंडा में नटाटा रोड पर ग्रैंड वैली गार्डन में मंसूरी तेली समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 41 जोड़ों ने निकाह कुबूल कर जीवनभर के लिए पवित्र बंधन में बंधने का संकल्प लिया। तेली समाज कमेटी के अध्यक्ष हाजी अकबर चौहान ने बताया कि यह आयोजन मंसूरी समाज का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन था, जो राजावाटी और अगवारा जिले के सहयोग से आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी मंसूरी समाज के लोग शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और महंगी शादियों के बजाय शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना था। हाजी अकबर चौहान ने कहा, “समाज को सक्षम बनाना और शिक्षा को जीवन का अहम हिस्सा बनाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। हमें महंगी शादियों पर खर्च करने की बजाय शिक्षा पर खर्च करना चाहिए ताकि समाज का हर व्यक्ति शिक्षित हो और उन्नति की ओर बढ़े। एक समाज जो शिक्षित नहीं होता, वह हमेशा पिछड़ा रहता है।” इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों ने भाग लिया और समाज में कुरीतियों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। हाजी चौहान ने यह भी कहा कि कुरीतियों का बहिष्कार हर समाज का दायित्व है, और यही हम सभी का फर्ज है। इस अवसर पर समाजसेवी राजाराम मील, विधायक अमीन कागजी, विधायक रफीक खान, डिप्टी मेयर असलम फारूकी एवं पार्षद पूरण चंद सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।