मनिहार समाज के प्रथम छात्रावास का सीकर शहर में हुआ उद्घाटन
सीकर(रॉयल पत्रिका)। सीकर जिले में मनिहार विकास समिति की ओर से नवनिर्मित छात्रावास का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में प्रदेशभर से मनिहार समाज के प्रबुद्ध लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। मनिहार विकास समिति के अध्यक्ष जलदाय विभाग से सेवानिवृत चीफ इंजीनियर आई डी खान ने बताया कि हमारा समाज शैक्षिक, आर्थिक और रानीतिक रूप से अन्य समाज की तुलना में काफी पिछड़ा हुआ था, हालांकि मनिहार समाज ने काफी संख्या में सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी दिये है। जिससे लगता है समाज में शिक्षा के प्रति काफी जागृति पैदा हुई है। आज समाज में लड़कों से ज्यादा लड़कीयां तालीम हासिल कर रही है। यह भी हमारे समाज के लिए बहुत गर्व की बात है। लेकिन जो नतीजे मिलने चाहिए थे वह प्राप्त नहीं हुए है। इसका एक ही मुख्य कारण रहा है कि समाज के पढ़ने वाले बच्चों को एक काम के बाद सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण शिक्षा में उनकी दिशा पांरपरिक बन कर रह जाती है और उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाता है। हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के जो बच्चे मेधावी है उनको उचित मार्गदर्शन देकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जायेगा और जो बच्चे अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से चाहते हुए भी उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहें है। उन बच्चों की हर प्रकार की मदद किया जाना प्रस्तावित है। यह हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा। शिक्षा को अमलीजामा पहनाने के लिए, हम जहां भी जरूरत होगी वहां पर बालक बालिकाओं को सुलभ आवास हेतु छात्रावासों का निर्माण करवाया जाना है।इसी कड़ी में शिक्षा नगरी सीकर में” मनिहार छात्रावास का निर्माण करवाया गया है। इस छात्रावास की निर्माण में सभी बिरादरी भाईयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा दिल खोलकर इमदाद और सहयोग दिया है इसी की तर्ज पर अन्य जगहों पर भी इस प्रकार के छात्रावास निर्माण करवाने होगें जब ही हम शिक्षा के उच्च मुकाम तक पहुंच सकते है। सीकर में यह मनिहार समाज का पहला छात्रावास है।इस विषयों पर अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के संस्थानों को भी सोचना चाहिए तथा इस मुद्दे पर एक साथ होकर कार्य करना चाहिए।



मनिहार छात्रावास निर्माण में मनिहार विकास समिति सदर का बड़ा योगदान
मनिहार समाज का सीकर शहर में एक तीन मंजिला छात्रावास बनकर तैयार हो गया है। इस छात्रावास निर्माण में पूर्व चीफ इंजीनियर (PHED) और मनिहार विकास समिति के सदर आईडी खान का मुख्य योगदान रहा है राजस्थान सरकार के चीफ इंजीनियर (PHED) पद से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने अपने समाज को उच्च शिक्षा दिलाने का प्रण लिया। इस काम में उनका भरपूर सहयोग हाजी इकरामुद्दीन और हाजी नानू खान ने दिया। आईडी खान की मेहनत और लगन के कारण मात्र 1 वर्ष में सीकर में तीन मंजिला मनिहार छात्रावास भवन बनकर तैयार हो गया। छात्रावास निर्माण के लिए आईडी खान और उनकी टीम ने समाज के सभी लोगों से अपील कर फंड देने की अपील की। उनका सम्मान करते हुए सैकड़ो लोगों ने दिल खोलकर मनिहार छात्रावास के निर्माण के लिए इमदाद की। आईडी खान ने स्वयं ने छात्रावास में एक कमरे के निर्माण का खर्च उठाया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
