Loading...

मानव हित सामाजिक सेवा संस्थान सांगानेर ने मनाया स्थापना दिवस

सांगानेर

Follow us

Share

सादिक हिन्दुस्तानी

सांगानेर (रॉयल पत्रिका) I गरीबों का मसीहा के नाम से पूरे राजस्थान में अपनी पहचान बनाने वाले संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय कटारिया ने दी जानकारी के अनुसार एक अगस्त को संस्था का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार कुछ हटके मनाया जा रहा है, क्योंकि इस बार हमारे पोते का भी इसी दिन जन्म हुआ हैं। इसलिए दोनों का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस स्थापना दिवस में राजस्थान से पधारे सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों का सांवरिया सेठ की तस्वीर भेंट कर फूल माला से स्वागत किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय कटारिया ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि फिजूल खर्ची को छोड़कर बच्चों की शादी सम्मेलन में करें और जो पैसों की बचत होती है। उसे बच्चों की पढ़ाई में लगाएं। क्योंकि पढ़ाई लिखाई से ही बच्चों का भविष्य सुधरेगा और देश की नींव  मजबूत होगी। दहेज प्रथा पर अंकुश लगाए, बाल विवाह जड़ से खत्म करें, यही हमारी संस्था का उद्देश्य है। आप लोगों का सहयोग मेरे लिए सर्वोपरि है। गरीब, बेसहारा, मजबूर की सेवा करना ही मेरा धर्म बन गया है और मरते दम तक रहेगा। बिना मां-बाप के बच्चों की शादी संस्था के द्वारा नि:शुल्क कराई जाती है I इस मौके पर बारां जिले से सुनीता यादव, वैजयंती यादव, विमल यादव, लीला महावर, नरेंद्र मीणा मांगरोल, रोहित मीणा, झालावाड़ से डॉक्टर सुरेश पंचाल भीलवाड़ा गंगापुर से भेरूलाल राजसमंद से ललिता देवकरण सिंह, भीलवाड़ा से जेमुन खान, कोटा से राजेश स्वामी, सवाई माधोपुर से बाबूलाल गुर्जर, मुकेश गुर्जर, राजेश शास्त्री, मेड़ता नागौर से राजेंद्र प्रजापत, सीताराम प्रजापत, अनमोल प्रजापत, विजयनगर गुलाबपुरा से शंभू दयाल राव, अजमेर से रामावतार राव, डॉक्टर आदित्य राव, लक्ष्मणगढ़ से माफिया खान, सोनू, मैडम खुशबू खान, अलवर से सुरेंद्र निरमा जाटव, अलवर से नेपाल सिंह जागा, हरिराम सैनी, सलीम पठान, नुहु पुनहाना कांमा पीपलखेड़ा से जमीन भाई, जयपुर से सादिक हिंदुस्तानी, सरोज सेन, किरण प्रजापत, डिंपल कंवर, मोनिका नराणियां, रवि शर्मा, आशीष शर्मा, सौरभ पवार, शारदा देवी, अजय, विकास, विशाल, पुलिस डिपार्टमेंट से सुरेंद्र रविंद्र ब्रह्म भट्ट, सुभाष ब्रह्म भट्ट, सोनू ब्रह्म भट्ट आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।