मदरसा तहफीजुल कुरान मदनीया का फजीलते दस्तार बन्दी जलसा आयोजित
जयपुर (नाई कि थड़ी): मदरसा तहफीजुल कुरान मदनीया, गोल्डन सिटी ने फजीलते दस्तार बन्दी के तहत एक अजीमुश्शान जलसा मुनक्किद किया गया। इस जलसे में मुमताज उलेमा-ए-दीन, शहर जयपुर और बेरूने जयपुर से तशरीफ लाए। जलसे का मुख्य आकर्षण उन बच्चों को ताज़ीम देना था, जिन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में कुरान को हिफ्ज़ कर लिया। इस साल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद उसमान, मोहम्मद अशफाक और मोहम्मद नवीद (जो केवल आठ साल की उम्र में हाफिज बने) को दस्तार बन्दी कर सम्मानित किया गया।जलसे की सदारत हज़रत मौलाना शाह ज़ियाउरहीम मुजद्दीदी अज़हरी ने की, जबकि मेहमान-ए-खुसुसी के रूप में मौलाना आरिफ नदवी, उस्ताद जामिया तुल हिदाया, ने खिताब किया।जलसे की शुरुआत कुरान की तिलावत से की गई, जिसे मोहम्मद अथर और मोहम्मद अयान ने पेश किया।निजामत के फराइज का जिम्मा कारी मोहम्मद अरशद, इमाम ओ खतीब मस्जिद अजिजुल्लाह ने अंजाम दिया। इस मौके पर मदरसे के तालिबा ने अपनी बेहतरीन तकरीर और मकालमों से जलसे की शोभा बढ़ाई। मदरसे के मोहतमिम मौलाना जाबिर कासमी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। और इस अद्भुत आयोजन की सफलता पर खुशी का इज़हार किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
