Loading...

सांगानेर में शुरू हुआ मदरसा, बच्चियाँ बनेंगी आलिमा

Jaipur

Follow us

Share

सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सुभाष कॉलोनी सांगानेर में एक नए मदरसे की शुरुआत हुई है, जिसका नाम है दारुल उलूम गुलशने फातिमा लिल बनात। यह मदरसा खासतौर पर लड़कियों के लिए दीनी तालीम देने के उद्देश्य से खोला गया है। मदरसे के सदर हाजी महमूद रंगरेज ने जानकारी दी कि यह मदरसा देश के किसी भी राज्य की मां, बहन और बेटियों के लिए खुला है। यहां लड़कियों को बिना किसी फीस के दीनी तालीम दी जाएगी और मदरसे की ओर से किताबें, बस्ते, पेन, पेंसिल आदि सभी चीजें मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएंगी। मदरसे में तीन प्रकार के कोर्स उपलब्ध होंगे पहला फर्ज उलूम कोर्स (6 महीने का), दूसरा मुबल्लिगा कोर्स (2 साल का) एवं तीसरा आलिमा का कोर्स (5 साल का) रहेगा। इस मदरसे में पढ़ाई करने वाली शिक्षिकाएँ सिर्फ आलिमा होंगी, जो छात्राओं को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करेंगी। हाजी महमूद रंगरेज ने उम्मीद जताई कि इस मदरसे से शिक्षा प्राप्त करने वाली हमारी बच्चियाँ आलिमा बनकर न केवल अपने माता-पिता बल्कि अपने वतन का नाम भी रोशन करेंगी। उन्होंने सभी से दुआ की दरखास्त की और कहा कि इंशाल्लाह इस मदरसे के जरिए हम कामयाबी हासिल करेंगे और लड़कियों को दीनी तालीम की ओर एक नया रास्ता मिलेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।