Loading...

मदरसा रंगरेज़ान कमेटी विवाद: समाज ने नई कमेटी को किया अमान्य, पुरानी कमेटी को ही वैध बताया 

Jaipur

Follow us

Share

  • पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। रंगरेज खंडवारियान लाखसियान हिन्द एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी, जयपुर ने 20 फरवरी को याकूब पालीवाल रंगरेज की अध्यक्षता में गठित नई मदरसा कमेटी को “अवैध और शून्य” घोषित कर दिया है। सोसायटी के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्व अध्यक्ष जमालुद्दीन बोलीवाले और मुंशी रंगरेज द्वारा समाज के नियमों के विपरीत की गई “साजिश” का परिणाम है। सोसायटी ने बताया कि मदरसा रंगरेजान तालीमुल कुरान की वर्तमान 6 सदस्यीय कमेटी का गठन 15 सितंबर 2024 को 98 परिवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ था, जिसका कार्यकाल सितंबर 2027 तक मान्य है। अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा, “इस कमेटी के गठन की सूचना पुलिस और मीडिया को दी जा चुकी थी। पूर्व अध्यक्ष को नई कमेटी बनाने का कोई अधिकार नहीं था।”

Advertisement

पूर्व अध्यक्ष पर गंभीर आरोप 

Advertisement

पूर्व अध्यक्ष जमालुद्दीन और मुंशी रंगरेज पर 5 जनवरी 2025 को मदरसा भवन के ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, और किरायेदार का सामान चुराने का आरोप लगाया गया है। ब्रह्मपुरी थाने में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। सोसायटी ने 35 लाख रुपये के वित्तीय अनियमितताओं और नकदी की बकाया रकम का भी जिक्र किया। सोसायटी के अनुसार, 20 फरवरी को हुई बैठक में कोरम पूरा नहीं था और इसमें “एक परिवार के 4-4 सदस्यों को लाकर भीड़ दिखाई गई।” यह बैठक समाज के अध्यक्ष की अनुमति के बिना आयोजित की गई, जो नियमों के विपरीत है। सोसायटी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा कमेटी के कार्यकाल के दौरान दूसरी कमेटी गठित करना असंवैधानिक है। हालाँकि, यदि कोई विवाद होता है, तो बैलेट पेपर के माध्यम से पुनः चुनाव करवाया जा सकता है। इस मामले की जानकारी ब्रह्मपुरी थाना और जयपुर (उत्तर) के डी.सी.पी कार्यालय को दी है। सोसायटी ने कहा कि वह कानूनी रूप से इस मामले को आगे बढ़ाएगी। साथ ही, यदि याकूब पालीवाल समर्थक इस फैसले से असहमत हैं, तो उन्हें बैलेट के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया स्वीकार करनी होगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।