Loading...

लॉयर्स काउंसलिंग द्वारा मोती डूंगरी दरगाह में इफ्तार पार्टी का आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। रमजान के पाक महीने के अवसर पर, आज मोती डूंगरी स्थित दरगाह हजरत दरवेश शाह में ऑल इंडिया लॉयर्स काउंसिलिंग (AILC) की ओर से एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख अधिवक्ता, लॉयर्स और प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सीनियर एडवोकेट शाहिद हसन, नईमुद्दीन आकिल, इकरामुल्लाह खान, मोहम्मद फारुक, असलम खान, मुनाजिर इस्लाम, अशफाक खान, राज हाइकोर्ट के तनवीर अहमद, मोहम्मद वसीम छिपा, राजकीय अधिवक्ता मुराद बैग, और एडवोकेट ज़ुबैर सहित कई सम्मानित हस्तियां उपस्थित रही। रमजान के महीने में यह इफ्तार पार्टी मुस्लिम समुदाय के एकजुट होने और एक-दूसरे से मेल-मिलाप का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और एकजुटता की मिसाल पेश की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।