बलेखण स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के परिसर में लाड़ेसर किट वितरण किया
चौमूं (रॉयल पत्रिका) गोविंदगढ़ स्थित कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी के तत्वावधान में व देख-रेख कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान गोविंदगढ़ महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोरमा शर्मा के सानिध्य में परियोजना में चल रहे सभी आंगनबाड़ी केंद्रो पर लाडेसर किट योजना वितरण श्रंखला का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में बलेखण केंद्रो पर लाडेसर योजना के तहत अतिकुपोषित और कुपोषित 7 माह से 6 वर्ष के बच्चों के लिए शुरू की गई है लाडेसर किट बच्चों को तीन माह तक दिया जाएगा उन बच्चों का तीन माह तक वजन लंबाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। एक किट का वजन 3.250 ग्राम है। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रधानाध्यापक के द्वारा बच्चों को लाडेसर किट वितरित किए गए सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित कर एक महिला की गोदभराई कराई गई। इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक शांता सोनी व आंगनबाड़ी केंद्र के सदस्य एवंम विद्यालय के स्टाफ, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित ग्राम की महिलाएं उपस्थिति रही।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
