हेरिटेज निगम के किशनपोल जोन ने पांच जर्जर भवन किए सीज
जर्जर भवनों में रहने वाले लोगों ने किया हंगामा, पुलिस और सतर्कता शाखा ने समझाइश की
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। हेरिटेज निगम की किशनपोल जोन ने पांच जर्जर भवनों को अस्थाई सीज कर दिया। कारवाई के दौरान जर्जर भवनों में रहने वाले लोगों को निकलने में निगम दस्ते को भारी मशक्कत करनी पड़ी। हंगामा बढ़ता देख निगम के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग किया और समझाइश कर सुरक्षित स्थान पर भेजा। कार्रवाई में एक जर्जर पार्षद कार्यालय भी सीज किया गया है। जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी ने बताया कि पांच असुरक्षित भवनों में से तीन भवनों को खाली कराए जाने पर इन भवनों में रहने वाले लोगों ने विरोध किया। इस पर सतर्कता शाखा और स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया। अतिरिक्त जाब्ता मंगाकर लोगों से समझाइश की गई। भवन मालिकों ने शपथ पत्र देकर 15 दिन में जर्जर हिस्से को ध्वस्त करने और शेष भवन की मरम्मत करने का आश्वासन दिया है। निगम टीम की ओर से जर्जर भवनों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।

इन्हें किया गया सीज-

मकान 1314, पार्षद कार्यालय के पास, अजायबघर का रास्ता, किशनपोल बाजार, 545, जय लाल मुंशी का रास्ता, चांदपोल, 551-52, जय लाल मुंशी का रास्ता, चांदपोल, 626, जय लाल मुंशी का रास्ता, चांदपोल, 749, चांदपोल बाजार।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
