Loading...

14 को खाकीशाह बाबा का 828 वां उर्स

मनोहरपुर

Follow us

Share

चद्दर के जुलूस में उमड़ेगी आस्था की गंगा

Advertisement

मनोहरपुर  (रॉयल पत्रिका)। कस्बें के खाकिशाह मोहल्ला में विराजमान हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत खाकीशाह बाबा का 828 वां एक दिवसीय वार्षिक उर्स 14 सितंबर रविवार को आस्था और अकीदत में आयोजित होगा। दरगाह कमेटी की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डॉक्टर शकील शाह ने बताया कि रविवार की सुबह 8 बजे कुरान ख्वानी के साथ उर्स का आगाज होगा। इसी के साथ मे रंग बिरंगे परिधानों में सज संवर कर विभिन्न वाहनों पर सवार होकर जायरिनों का आना शुरू हो जाएगा।  इसके बाद दोपहर जौहर की नमाज के बाद होद पाल से चादर जुलूस रवाना होगा, जो कि गांधी चौक बाजार से गुजरता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचेगा। इस दौरान बाबा को चाहने वाले हिन्दू मुस्लिम लोग जुलूस पर पुष्पवर्षा करेंगे। दरगाह प्रांगण में जुलूस जाकर बाबा के आस्ताने पर चादर चढ़ाई जाएगी। इस दौरान भारत देश की सलामती की दुआएं की जाएगी। दरगाह परिसर में आकर्षक व मनमोहक विधुत सजावट की जाएगी। दूर-दराज से आने वाले जायरीन के लिए दरगाह कमेटी और प्रशासन ने व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की है। कस्बे में सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम रहेंगा। खाकीशाह बाबा के उर्स को लेकर अकीदतमंदों में जबरदस्त उत्साह है और नगर में शुक्रवार से ही चहल-पहल शुरू हो गई है। शाम को  6 बजे बाद लंगर वितरण किया जाएगा जिसमे बाबा को चाहने वाले अकीदतमंद पंगत प्रसादी लेंगे। रात्रि 10 बजे बाद में महफ़िल ए शमां का आयोजन किया जाएगा जिसमे बॉम्बे के सलीम राजा द्वारा बाबा की मान मनुहार की जाएगी। इस दौरान निजामुद्दीन काजी सदर, जम्मू शाह (जमील) खादिम, उस्मान शाह सदर, लियाकत शाह सदर आदि उर्स की रूपरेखा देख रहे है।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।