Loading...

झालावाड़ जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

Jaipur

Follow us

Share

फिरोज खान वारसी-

झालावाड़(रॉयल पत्रिका)। वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक पुरूषोत्तम पंचौली ने कहा देश को आजाद हुए 75 वर्ष से अधिक हो गए लेकिन आज प्रेस और मीडियाकर्मियों के सामने चुनौतियां कम नहीं हुई है। वे झालावाड़ प्रेस क्लब के जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण-सम्मान समारोह में बोल रहे थे। झालावाड़ प्रेस क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसंबर 2024 को होटल कृष्णा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वंदना के साथ की गई। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जनसत्ता और नवभारत टाइम्स सहित कई मीडिया संस्थानों में संपादन-लेखन कर चुके वरिष्ठ पत्रकार पुरूषोत्तम पंचौली थे। उन्होंने जिले भर से आए पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी से पूर्व गणेश शंकर विद्यार्थी, महात्मा गांधी, भगत सिंह, लोकमान्य तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों ने अखबार को अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का हथियार बनाया,उस समाय कितनी चुनौतियां पत्रकारों के सामने थी। लेकिन देश को आजाद हुए 75 साल से अधिक होने के बाद भी मीडिया के सामने चुनौतियां कम नहीं हुई है। आज चुनौतियां नए रूप में हमारे सामने है। इनसे निपटने के लिए हम सबको हमेशा नई जानकारियों के साथ नई तकनीक से अपडेट रहना होगा। राजनीति और प्रशासन के साथ कितना-घुलना मिलना है इसकी भी सीमारेखा मीडियाकर्मी को ही तय करनी है। यही सीमारेखा आपको पत्रकार के रूप में सम्मान दिलाएगी। जब सीमा रेखाएं समाप्त होती है तो आपकी पहचान अन्य रूपों में होने लगती है।

Advertisement

कर्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड ने मीडिया की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के पास हजारों लोगों का नेटवर्क है। लेकिन इसके बावजूद सूचनाएं और आलोचना के लिए प्रशासन मीडिया और पत्रकारों पर निर्भर है। सकारात्मक समाचार उत्साहवर्धन करते हैं लेकिन नकारात्मक समाचार भी जरूरी है। सत्य से साक्षात्कार करने के लिए नकारात्मक समाचार का प्रकाशन आवश्यक है तो लोकतंत्र के लिए फायदेमंद ही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कहा कि मीडिया घटनाओं के पीछे जाकर मानवीय संवेदनाओं वाली स्टोरी निकालकर लाता है तो लोगों को अपराध और घटनाओं के पीछे छिपे मनोवैज्ञानिक तथ्यों से साक्षात्कार होता है। ऐसे समाचार और ऐसी रिपोर्टिंग समाज का वास्तविका रूप से प्रबोधन करती है।

Advertisement

कर्यक्रम के दौरान दूरदर्शन की पूर्व समाचार वाचिका और आकाशवाणी उद्घोषिका नीलिमा शर्मा ने प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी अनुप्रिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मंचासीन रहे। क्लब के अध्यक्ष बलबहादुर सिंह हाडा,महासचिव आरिफ मंसूरी, कोषाध्यक्ष रियाज खान ने कार्यक्रम को संबोधित किया।मंचा का संचालन प्रद्युमन शर्मा ने किया इस दौरान जिले भर से आए पत्रकारों को उनकी लेखनी के लिए प्रेस क्लब की ओर से शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानिक किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।