JEE Main 2025 परिणाम घोषित
- राजस्थान से सबसे अधिक टॉपर्स, 24 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 100 परसेंटाइल
जयपुर। जेईई मेन 2025 का परिणाम शुक्रवार देर रात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी कर दिया है। परीक्षा दो सत्रों—जनवरी और अप्रैल—में आयोजित हुई थी। इस बार 15.39 लाख यूनिक कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिनमें से 14.75 लाख ने परीक्षा दी। साथ ही जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए कट-ऑफ भी जारी कर दी गई है, जिसमें 2,50,236 छात्र योग्य घोषित किए गए हैं। कैंडिडेट्स अपने दोनों सत्रों के संयुक्त परसेंटाइल स्कोर और फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले कुल 24 कैंडिडेट्स में सबसे ज्यादा 7 छात्र राजस्थान से हैं। कोटा कोचिंग हब को इस सफलता का बड़ा कारण माना जा रहा है। राजस्थान के बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना से तीन-तीन टॉपर्स, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल से दो-दो, और कर्नाटक व आंध्र प्रदेश से एक-एक छात्र शामिल हैं। एनटीए ने स्टेट टॉपर्स की सूची भी जारी की है। करियर काउंसलर अमित आहूजा के मुताबिक, कुल 53 कैंडिडेट्स को स्टेट टॉपर घोषित किया गया है, जिनमें से 24 ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। ये 24 टॉपर्स कुल 9 राज्यों से हैं, जबकि 28 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां से कोई टॉपर नहीं आया। इनमें बिहार, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार जैसे राज्य शामिल हैं। इस बार महिला अभ्यर्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। 100 परसेंटाइल हासिल करने वालों में दो छात्राएं शामिल हैं—पश्चिम बंगाल की देवदत्ता माझी और आंध्र प्रदेश की साई मनोग्ना गुथिकोंडा। कैटेगरी वाइज देखें तो 21 टॉपर्स जनरल कैटेगरी से हैं जबकि ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एससी से एक-एक टॉपर हैं।
- 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले छात्रों के नाम इस प्रकार हैं:
राजस्थान: ओमप्रकाश बेहरा, सक्षम जिंदल, अर्णव सिंह, रजित गुप्ता, मोहम्मद अनस, लक्ष्य शर्मा, आयूष सिंघल
आंध्र प्रदेश: साई मनोग्ना गुथिकोंडा
दिल्ली: दक्ष, हर्ष झा
गुजरात: शिवेन विकास तोषनीवाल, अदित प्रकाश बागडे
कर्नाटक: कुशाग्र गुप्ता
महाराष्ट्र: आयुष रवि चौधरी, सानिध्य सराफ, विषाद जैन
तेलंगाना: वंगला अजय रेड्डी, बानी ब्रता माझी, हर्ष ए गुप्ता
उत्तर प्रदेश: श्रेया लोहिया, कुशाग्र बैंगाहा, सौरभ
पश्चिम बंगाल: देवदत्ता माझी, अर्चिसमान नंदी
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
