Loading...

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर बांटी राहत सामग्री

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

सब कुछ गंवा चुके किसान की मदद कर प्रस्तुत की भाईचारे की मिसाल

Advertisement

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में भारी बारिश के बाद क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जमीयत उलेमा-ए-हिंद दौरा कर प्रभावितों को ज़रूरत का सामान जैसे आटा, दाल, तेल, साबुन सर्फ, कंबल, दरी व अन्य प्रकार का सामान वितरण का अभियान चलाया हुआ है। जमीयत के मौलाना मोहम्मद अबसार नाशरी ने बताया कि पिछले दिनों सवाई माधोपुर और आस पास के क्षेत्रों में भारी बरसात के बाद जहां लगभग पूरा ज़िला प्रभावित हुआ था वहीं पुराना शहर, सूरवाल, धनौली, जड़ावता, कानसीर, मखौली, चकेरी एवं अन्य गांव बाढ़ की चपेट में आए गए। अपने अभियान के दूसरे दिन जमीयत उलेमा ए हिंद सवाई माधोपुर का एक डेलीगेशन सूरवाल धनौली और जड़ावता के दौरे पर रहा। वहां उन्होंने खाने के किट व जड़ावता गांव में सैलाब से सब कुछ गवां चुके मौजीराम पटेल को खाने पीने के किट के साथ दरी और कंबल के अलावा लोहे की 5 चद्दर की अस्थाई आवास हेतु मदद की। जमीयत की इस पहल की प्रभावित ग्रामीणों ने सराहना की। इस मौके पर मौलाना मुहम्मद नौमान क़ासमी, मौलाना अबसार अहमद नदवी, मौलाना मुहम्मद इकराम, मौलाना फिरोज, मौलाना क़ाज़ी अनवर एवं मुजाहिद भाई सूरवाल सहित अन्य जमीयत के कार्यकर्ता मौजूद रहै।

Advertisement

यह न्यूज़ भी देखे :   https://www.facebook.com/share/p/14GCqAdfvno/

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।