Loading...

सांगानेर में हो रहा है अवैध निर्माण का खेल

सांगानेर

Follow us

Share

– नगर निगम प्रशासन पूरी तरह फैल

सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। ग्रेटर नगर निगम जोन सांगानेर के कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर, एक बड़ा अवैध निर्माण कार्य चर्चाओं में है। सूत्रों के आधार पर मालपुरा गेट दरवाजे के पास, ताम्बी मेडिकल के समीप बिना किसी नोटिस बोर्ड चस्वे के ग्राउंड फ्लोर का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है, और अब प्रथम मंज़िल का काम धड़ल्ले से जारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि सेटिंग सब पर भारी है। निर्माण स्थल पर न कोई अनुमति बोर्ड है,और न ही कोई वैधानिक सूचना। इससे यह साफ संकेत मिलते हैं कि, यह निर्माण पूरी तरह से गैर कानूनी ढंग से हो रहा है।और इसे रोकने की बजाय नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारी आँखें मूंदे बैठे हैं।

Advertisement

डीसी, बिल्डर और आर्किटेक्ट पर उठे सवाल

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप है कि यह निर्माण (डीसी), नगर निगम के अधिकारियों, बिल्डर और आर्किटेक्ट की मिलीभगत का परिणाम है। इतने बड़े पैमाने पर बिना रोकटोक के निर्माण, और कार्यालय से इतनी नज़दीकी पर हो रहे इस कार्य से यह साफ झलकता है कि प्रशासन की मिलीभगत या जानबूझकर अनदेखी इसमें शामिल है।

पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या को नज़र अंदाज़ कर रहा है निर्माण कार्य

सांगानेर पहले से ही पार्किंग और ट्रैफिक की विकराल समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में इस नए निर्माण में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है। जिससे भविष्य में स्थानीय यातायात और अव्यवस्था और भी गंभीर हो सकती है।

Advertisement

प्रशासन की चुप्पी से कई सबाल हो रहे खडे

नगर निगम की चुप्पी और डीसी कार्यालय की निष्क्रियता कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। यदि इस निर्माण पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो यह न केवल नगर निगम के राजस्व को हानि पहुँचा सकता है, बल्कि शहर की कानूनी व्यवस्था को भी ध्वस्त कर सकता है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि इस निर्माण कार्य की तत्काल जांच की जाए और दोषी चाहे वे बिल्डर हों, आर्किटेक्ट हों या सरकारी अधिकारी सभी पर सख्त कानूनी कार्यवाही हो। यदि प्रशासन समय पर जागरूक नहीं हुआ, तो सांगानेर की शहरी संरचना खतरे में पड़ सकती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।