दूदू में संत दादू दयाल स्पोर्ट्स एकेडमी का ऐतिहासिक उद्घाटन, खेलों में नया आयाम
दूदू, (रॉयल पत्रिका)। हिंदुस्तान फाल्कन इंटरनेशनल स्कूल में एक ऐतिहासिक अवसर पर संत दादू दयाल स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन हुआ। इस उद्घाटन समारोह में श्री श्री 1008 श्रीमान ओमप्रकाश दास महाराज जी, नारायना, जट्टेदारी बलविंदर सिंह जी, गुरुद्वारा नारायना के साथ-साथ मुख्य अतिथि नीरज कुमार पवन IA और अध्यक्ष डॉ. बी एल जटावत, IAS की गरिमामय उपस्थिति रही।
समारोह में हारुन खान, मुकेश मीना, मोहन जेवरिया, नाथू लाल टांक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और अतिथियों ने भी भाग लिया। समारोह में राष्ट्रीय बैडमिंटन मेडलिस्ट तनु प्रजापत, किक बॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिम्मत स्वामी, आमिर खान, और दूदू क्षेत्र की प्रतिभाएं जैसे किरण चौधरी, दिशा कंवर और वीरेंद्र प्रजापत को भी सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने कबड्डी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑल इंडिया में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा, दूदू जिला कबड्डी टीम को भी राज्य स्तर पर पोजीशन हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रोग्राम को और भी ऐतिहासिक बनाने में इन खिलाड़ियों की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए। राजस्थान खेल विभाग के प्रमुख नीरज कुमार पवन ने इस अवसर पर कहा, “हमें यह विश्वास नहीं था कि इतनी जल्दी एक स्पोर्ट्स अकैडमी का उद्घाटन हो जाएगा। राजस्थान स्पोर्ट्स सेक्रीटरी के तौर पर मैं इस उपलब्धि पर बधाई देता हूं और हर संभव मदद के लिए हम आपके साथ हैं।” संत दादू दयाल स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक मोहम्मद आसिफ खान ने अपने संबोधन में कहा, “जैसे हिंदुस्तान फाल्कन इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं, वैसे ही खेल के क्षेत्र में भी दूदू और आसपास के क्षेत्र नए आयाम स्थापित करेगा। हमारी टीम पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।” इस अवसर पर दूदू शारीरिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों और ग्रामीणवासियों का भी आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उद्घाटन समारोह दूदू क्षेत्र में खेलों के क्षेत्र में एक नई शुरुआत का प्रतीक है और उम्मीद है कि यह अकादमी यहां के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
