जिला कलेक्टर के द्वारा चलाए गए रास्ता खोलो अभियान में अतिक्रमण मुक्त हुआ हस्तेडा से भंवर मुनि कुटिर मार्ग
चौमूं(रॉयल पत्रिका)। हस्तेडा स्थित भंवर मुनि कुटिर मार्ग पिछले दो-तीन महीने से रास्ता बन्द कर रखा था। इसको लेकर जिला कलेक्टर जयपुर जितेंद्र कुमार सोनी कके द्वारा आम लोगों को अतिक्रमण मुक्त रास्ता देने के लिए 12 नवंबर से चलाए गए रास्ता खोलो अभियान के अंतर्गत रास्ते को खुलावा दिया गया। हस्तेडा ग्राम पंचायत का ए रास्ता तीन महीने से बंद पड़ा हुआ था। हस्तेड़ा से भंवर मुनि कुटीर तक जाने वाला ये रास्ता दो-तीन महीने से लोग खुलवाने के लिए अवगत करवाते रहे। आखिर में इस रास्ते में आसपास के लोगों ने रास्ते को अतिक्रमणियों से प्रशासन ने मुक्त करवा दिया। इस मौके पर चौंमू एसडीएम दिलीप सिंह राठौर, तहसीलदार विजयपाल बिश्नोई, नायब तहसीलदार सुरेश देवत, हस्तेडा गिरदावर मथुरा प्रसाद यादव, गोबिंदगढ़ थाने व हस्तेडा पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश प्रसाद चौधरी, हेड कांस्टेबल जे. पी. चौधरी, हस्तेडा हल्का के पटवारी रामावतार यादव, गोविंदगढ़ पटवारी बलवंत यादव, ग्राम विकास अधिकारी बृजेश वर्मा, राजेंद्र कुमार यादव सहित अन्य के उपस्थिति में रास्ते को बंद व अतिक्रमण कर रखा। उसको हटाकर जेसीबी के द्वारा रास्ते को सुचारू चालू कर दिया गया। ग्राम वासियों द्वारा इस रास्ते का नाम विनीता मार्ग रखा गया। भियान से ग्रामीणों में एक खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय में आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस रास्ते से सीधा स्कूल जाने में दूरी कम लगानी पड़ेगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
