Loading...

हरचंदराम चौधरी बने बर्तन व्यापार संघ के अध्यक्ष

Jaipur

Follow us

Share

सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। बर्तन व्यापार संघ के व्यापार मंडल के व्यापारियों की बैठक व्यापार संघ के अध्यक्ष  मंगलाराम की अध्यक्षता में शहर के मेहता मार्केट में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व प्रथम व्यापार मंडल की बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से हरचंदराम चौधरी को अध्यक्ष, साबिर हुसैन मेमण को उपाध्यक्ष, सांवलाराम माली को को सचिव, डुंगराराम प्रजापति को सह सचिव और चतराराम देवासी को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में कार्य करने की बात कहीं और व्यापारियों के सहयोग से व्यापार मंडल के कार्यो को सुचारू रूप से संचालित करने और हर समस्या को हल करने की हर संभव काशिश करेंगें। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने पूर्व अध्यक्ष मंगलाराम का साफा पहनाकर सम्मान किया और नक निर्वाचित अध्यक्ष हरचंद राम चौधरी को साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सभी व्यापारियों ने मुंह मीठा कर सभी को शुभकामनाएं दी और खुशी जाहिर की। इस मौके पर केवलाराम, वासुजी, कुर्बानअली नागौरी, हाजी जाकिर हुसैन, सांवलाराम, डुंगराराम सहीत बर्तन व्यापार के व्यापारी मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।