Loading...

हज खिदमतगारों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की तरफ से रविवार को हज हाउस करबला में हुए कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एम.सादिक खान ने हज यात्रा से जुड़े सभी खिदमतगारों को उनकी निस्वार्थ सेवा और हज के दौरान हाजियों की खिदमत के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में खिदमतगारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। हज के दौरान ये खिदमतगार हाजियों की हर जरूरत को पूरा करने और उनकी सेवा में तत्पर रहते हैं। उनकी इस मेहनत और समर्पण को सराहते हुए सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि खिदमतगार इस्लामिक सेवा के आदर्श को बढ़ावा देते हैं।

Advertisement

इस दौरान अब्दुल कलाम साहब की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया गया और सभी को बच्चों को शिक्षित बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा मोर्चा हुसैन खान, पूर्व हज कमेटी चेयरमेन फिरोज खान, मोर्चा राजस्थान कार्यालय मंत्री उस्मान चौहान, मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष फरमान अहमद, फरीदुद्दीन जैकी, मोर्चा राजस्थान मंत्री शहजाद खान, पूर्व हज कमेटी सदस्य डॉक्टर तसलीमा बानो समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।