हज के मुकद्दस सफर से लौटे हाजियों का जयपुर एयरपोर्ट पर परिजनों ने किया स्वागत
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। हज यात्रा पूरी कर राजस्थान के हाजी स्वदेश लौट रहे हैं। शनिवार सुबह 7:40 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की 16वीं फ्लाइट जद्दा (सऊदी अरब) से पहुंची, जिसमें सैकड़ों हाजी सवार थे। हज यात्रा पूरी कर जैसे ही हाजी स्वदेश लौटे, परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी अबु सुफियान चौहान ने बताया कि एयरपोर्ट पर हाजियों के परिजनों के लिए छाया, पेयजल व बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि 29 जून तक कुल 17 फ्लाइटों से हाजियों की वतन वापसी पूरी होगी। इस मौके पर हज खिदमतगारों ने गर्मजोशी से हाजियों का इस्तकबाल किया। हाजी राशिद अहमद डीलक्स, आरिफ माल्या, हाफिज साकिब यामीन रंगरेज, अब्दुल सलीम महाराज, तोहिद अहमद, लइक अहमद, आरजू अंसारी, फैयाज अहमद, इस्लामुद्दीन, नथू खान, शकील कुरेशी, फैयाज नागौरी समेत कई हज खिदमतगारों ने एयरपोर्ट पर हाजियों का स्वागत किया। पूरी टीम दिन-रात सेवा में जुटी रही। हज यात्रियों ने बताया कि इस बार न तो सऊदी अरब में और न ही स्वदेश लौटने पर किसी तरह की दिक्कत हुई। उन्होंने राजस्थान हज कमेटी और एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें इस बार हर कदम पर बेहतर सहयोग मिला। हाजियों ने इस मुकम्मल सफर और शानदार इंतजामों के लिए राजस्थान हज कमेटी की कार्यशैली को सराहते हुए शुक्रिया अदा किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
