Loading...

कोटा लाडपुरा पंचायत समिति के फिर बने गुड्डू प्रधान

सुकेत

Follow us

Share

सुकेत (रॉयल पत्रिका)। कोटा  लाडपुरा पंचायत समिति में नईमुद्दीन गुड्डू ने शुक्रवार को फिर प्रधान का पद ग्रहण कर लिया। इससे पहले गुड्डू ने नयापुरा अदालत चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चौराहे से समर्थकों के साथ पैदल चलकर वे पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे। कहा कि संविधान की जीत हुई है। प्रदेश महासचिव अनूप ठाकुर, मंजूर तंवर, नेमी गुर्जर, नगर निगम उपमहापौर पवन मीणा, कैथून कीपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आईना महक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोईजुद्दीन गुड्डू, उपप्रधान अशोक मीणा साथ रहे। गुड्डू से पहले भाजपा के हेमंत यादव प्रधान रहे। अनियमितताओं के आरोप के बाद गुड्डू के निलंबन के बाद हेमंत 12 मार्च 2025 को प्रधान बने थे। इस तरह हेमंत 5 माह 8 दिन तक प्रधान रहे। इधर, नईमुद्दीन गुड्डू के चार्ज संभालने पर पंचायत समिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। सभी का मुंह मीठा कराया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने संविधान की प्रतिमा हाथ में लेकर उनको कार्यभार ग्रहण करवाया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।