“बचत बाजार” शोरूम का भव्य शुभारंभ
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)।राजधानी जयपुर में फैशन प्रेमियों के लिए एक शानदार तोहफा मिला है। खींची’ज ब्रदर ने अपना दूसरा शोरूम “बचत बाजार” खोलकर ग्राहकों को ब्रांडेड कपड़ों और जूतों की शानदार रेंज होलसेल रेट पर उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इस भव्य उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सोमवार सुबह 10 बजे 10 फरवरी 2025 को हाईवे रॉयल सिटी, पुरानी चुंगी, आगरा रोड, जयपुर में स्थित इस नए शोरूम का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर राजस्थान यूनानी विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन खींची, कृष्णकांत नैनीवाल, कैलाश सोयल, अमित खींची, भगवान जी एवं पवन देव सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। प्रोपराइटर हेमन्त खींची ने बताया कि “बचत बाजार” का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन क्वालिटी के ब्रांडेड कपड़े और जूते सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध कराना है। जयपुर में यह शोरूम उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प होगा, जो कम दामों में ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े खरीदना चाहते हैं। बचत बाजार में ग्राहकों को ब्रांडेड गारमेंट्स बेहद किफायती दरों पर मिलेंगे। जिसमें पुरुषों के लिए जीन्स, टी-शर्ट, शर्ट, रेडीमेड कपड़े, महिलाओं के लिए – सूट, कुर्ती और अन्य फैशनेबल परिधान तो बच्चों के लिए – सभी प्रकार के कपड़े के साथ जूते और अन्य एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध रहेंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
