Loading...

शोकाकुल परिवार से मिले पूर्व सांसद सुमेधानंद, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा

चौमूँ

Follow us

Share

भाजपा परिवार ने दी 1 लाख की आर्थिक सहायता व नौकरी का भरोसा

Advertisement

चौमूँ (रॉयल पत्रिका)। कालाडेरा-चौमूँ मार्ग पर हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में हस्तेड़ा निवासी सगे भाई रामेश्वरलाल कुमावत एवं लालचंद कुमावत की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस गहन सदमे को सहन न कर पाने के कारण उनके पिता दुर्गालाल कुमावत का भी निधन हो गया था। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को शोकाकुल परिवार से मिलने पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा तथा भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष अर्चना कुमावत पहुंचे और परिजनों को ढाँढस बंधाते हुए अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस दौरान भाजपा परिवार की ओर से प्रभावित परिवार को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई तथा परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का भरोसा दिलाया गया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चौमू गजानंद कुमावत, महामंत्री रिशपाल कुमावत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।