पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र
- जैसलमेर, बाड़मेर, सांचौर, और भाभर रेल परियोजना की स्वीकृति को लेकर पुनःपत्र लिखकर की मांग
सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। पूर्व राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई ने केन्द्रीय रेल, संचार एंव इलेक्ट्रोनिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जैसलमेर- बाड़मेर- सांचौर-भाभर रेल परियोजना की स्वीकृति का अनुरोध किया। पूर्व में भी इसी परियोजना का सर्वे हेतु दो बार रेल मंत्री से मिलकर जैसलमेर, बाड़मेर, सांचौर और भाभर रेल परियोजना का सर्वे करवाकर रेल लाइन बिछाने हेतु स्वीकृति जारी करवाने की मांग की। सांचोरी मालानी की जीवनरेखा बन सकने वाली जैसलमेर, बाड़मेर, सांचौर व भाभर रेल परियोजना की मांग बहुत ही लम्बे समय से चली आ रही है। परन्तु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस परियोजना को लेकर पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने जुलाई 2021 व अप्रैल 2023 को स्वयं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उक्त परियोजना को रेल लाइन से जोड़ने हेतु मांग की थी। जिसकी अनुपालना में रेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया था परन्तु अभी तक इस परियोजना से संबंधित कोई कार्रवाई नही हुई है और हाल में राजस्थान में बागरा, सिरोही, स्वरूपगंज रेल लाईन बिछाने हेतु सर्वे की स्वीकृति प्रदान की है। जैसलमेर, बाड़मेर, सांचौर और भाभर रेल परियोजना की स्वीकृति मिल जाती है तो इस पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों के बड़ी संख्या में प्रवासीगण भारत भर में अपने-अपने व्यवसाय कर रहे हैं। जिसको भी अपनी यात्राओं में भी आसानी होगी। और साथ ही साथ अपने जैसलमेर, बाड़मेर, सांचौर क्षेत्र के किसानों के नर्मदा का पानी आने पर भरपुर मात्रा में फसलों का उत्पादन होता है, इन फसलों की बिक्री हेतु छोटे वाहनों से ट्रांसपोर्ट करना पड़ता है। इस परियोजना से पश्चिमी राजस्थान ओर सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को बहुत फायदा होगा। वहीं सीमा पर तनाव के स्थिति में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विश्व की सबसे बड़ी पथमेड़ा गौशाला, रणखार कंजर्वेशन पार्क जैसे पर्यटन स्थल भी मुख्य मानचित्र में लाने और इन क्षेत्र के उद्यमियों और दूर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को भी इस परियोजना से बहुत फायदा मिलेगा। पूर्व राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र में पूर्व में दो बार इनसे मिलकर रखी मांग का हवाला देकर जैसलमेर, बाड़मर, सांचौर और भाभर रेल परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है. ताकि लम्बे समय से लम्बित इस महत्वपूर्ण रेल लाइन का सपना साकार हो सके।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
